फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र निवासी दो लोगों की अलग-अलग प्रांतों में मौत हो गयी। दोनो ही शवों को पोस्टमार्टम के बाद गृह जनपद लाया गया। जहाॅ परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी लगभग 20 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र मोहन सिंह हरियाणा प्रांत के करनाल में बर्तन-खिलोने बेचने का कार्य करता था। जहाॅ विगत दिन करनाल हाइवे पर डीसीएम-ट्रक की भिड़ंत में उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतक का शव रात्रि में गृह जनपद पहंुचा। जिसका अंतिम संस्कार यमुना किनारे किया गया। वही दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र के गाॅधी नगर निवासी रवि कुमार पुत्र स्व.नेत्रपाल जो कि दाऊदयाल इण्टर कालेज में चतुर्थी श्रेणी कर्मचारी थे। विगत चार दिसम्बर को श्री माता वैष्णोदेवी मंदिर जम्बू कश्मीर गये हुए थे। विगत सात तारीख को चढ़ाई करने बाद उतरते समय अचानक अचेत होकर गिर पडे, जिनको कटरा अस्पताल लाया गया। जहाॅ उनकी मौत हो गयी। मृतक का शव आज उनके गृह जनपद लाया गया। जहाॅ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। दोनो ही परिजनों में शोक की लहर है।
