फिरोजाबाद। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में गुरूवार को स्प्रिंगडील स्कूल जलेसर रोड पर कैंप लगाया गया। जिसमें प्रदेश सचिव व प्रभारी आशुतोष दीक्षित ने लोगों पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कांग्रेस की आठ प्रतिज्ञाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष दुबेदी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वकार खालिक, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा राज, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, सेबादल नगर अध्यक्ष नूरूल हूदा लाला राइन, शुऐब रहीम, खुस्तार आदिल, साजिद अली, दानिश आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh