फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम पहुंचकर अपर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि नगर निगम में रखी देशभक्तों की प्रतिमाऐं को शीघ्र ही लगाया जायें।
संगठन के प्रदेश महासचिव संजीव उपाध्याय ने कहा कि अनेक वर्षों से नगर निगम में देशभक्तों की प्रतिमा रखी हुई है। जिसे लगाने के लिए कई बार नगर निगम को ज्ञापन के द्वारा अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक प्रतिमाओं को किसी स्थान पर नहीं लगाया गया है। जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए ऐसे महापुरुषों की प्रतिमा लगाने के लिए नगर निगम के पास शहर में कोई स्थान नहीं है। बार-बार अवगत कराने पर भी कोई संज्ञान नगर निगम द्वारा नहीं लेने पर समाज में भारी आक्रोश है। अगर शीघ्र ही देशभक्तों की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो समाज के लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से ज्ञापन के माध्यम से देश भक्तों की प्रतिमा को शीघ्र से शीघ्र लगवाने की मांग की है। जिससे देशभक्तों को सम्मान मिल सके। ज्ञापन देने वालों में शैलेंद्र शुक्ला, अशोक शर्मा, दिनेश शर्मा, ठाकुर मनोज सिंह, मोहित शर्मा, निक्की शर्मा, ठाकुर मोहन सिंह चैहान, राजेंद्र वशिष्ठ, एसके भटनागर, सौरव लहरी, दीपक शर्मा, तरुण अरेले, सूर्य प्रकाश रावत, सनी भटनागर आदि मौजूद रहे।
