फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में निरंतर विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर नूतन राठौर कई वार्डो में क्षेत्रिय पार्षदों के संग लगभग 50 लाख के सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वे वित्त की धनराशि से कराएं जाएंगे।
गुरूवार को मेयर नूतन राठौर ने वार्ड नं. 21 मौहल्ला सती नगर में पीपल के पेड़ से नाले तक आरसीसी नाली तथा इंटरलाॅकिंग सडक एवं नाले से राठौर धर्मशाला होते हुए लालपुर अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाले कच्चे मार्ग पर ब्रिक्स का खरंजा बिछाये जाने कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग 13 लाख से कराया जायेगा। वहीं मौहल्ला राठौर नगर में लगभग 18 लाख 68 हजार रूपए की धनराशि से आरसीसी सड़क निर्माण कार्य श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया। इसके बाद महापौर ने वार्ड सं. 33 के मौहल्ला गणेश नगर लगभग 18 लाख 68 हजार रूपए से हाॅटमिक्स द्वारा सडक सुधार कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पार्षदगण गेंदालाल राठौर, विनोद राठौर, विद्याराम शंखवार, मीरा शर्मा व विमला देवी राठौर तथा कार्यकर्तागण डा. एसपी लहरी, केशवदेव शंखवार, चन्द्रशेखर चक, अजय सिंह शंखवार, गंगाप्रसाद राठौर, आकाश राठौर, अरविन्द कुमार शर्मा, अमन तिवारी, आशीष शर्मा, अजय एवं उदयपाल आदि मौजूद रहे।
