फिरोजाबाद। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में बुलंदशहर में 14 नबम्बर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रदेश प्रभारी बहन प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया। जिसमें अपने नजदीक अपनी नेता को पाकर सभी कर्यकर्ता का मनोबल बढ़ा। 14 जिलों के अलग-अलग डी बनाकर प्रत्येक जिले के जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष से सीधा संवाद करने का काम किया गया। महानगर अध्यक्ष से और उनकी टीम से प्रियंका गांधी ने डी में पहुँच कर सीधा संवाद किया। कार्यकर्म में फिरोजाबाद प्रभारी आशुतोष, जिलाध्यक्ष वकार खालिक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष दुबेदी, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पोरबाल, सेबादल नगर अध्यक्ष नूरूल हुदा लाला राइन, महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, अनुसूचित जाति बिभाग जिला अध्यक्ष संत कुमार, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष पचैरी, आशीष तिवारी, आजम चैधरी, गजेन्द्र सिंह, वार्ड अध्यक्ष फहीम कुरैशी, गुफरान अंसारी, इसरार अहमद, समीर सुक्ला, उमर फारूक, अजहर बेग आदि कर्यकर्ता मौजूद रहे।
