फिरोजाबाद। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा सरदा बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने उनके चित्र पर माल्यार्पणकर नमन किया।
उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म गुजरात के नडियाद में एक लेवा पटेल पाटीदार जाति में हुआ था। वे झवेरभाई पटेल एवं लाड़बा देवी की चैथी संतान थे। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गाँधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत, स्वतंत्र राष्ट्र में अपनी एकीकरण का मार्गदर्शन किया। उनका देश की एकता एवं अखंडता में अविस्मरणीय योगदान है। उनका 75 वर्ष की उम्र में 15 दिसम्बर 1950 का बॉम्बे में आकस्मिक निधन हो गया
