फिरोजाबाद। कांग्रेस महानगर कार्यालय पर मोहम्मद आजम चैधरी को सेविक एवं सोशल प्रकोष्ठ का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर कर जोशीला स्वागत किया।
बुधवार को महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में सेविक एवं सोशल प्रकोष्ठ का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो. आजम चैधरी का स्वागत किया गया। इस अवसर महानगर अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा जिस तरीके से युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जा रही है। जिससे संगठन मजबूत होगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सौरभ पोरवाल, संत कुमार, मनीष द्विवेदी, नुरुल हुदा लाला राईन गांधी, फहीम कुरैशी, कल्लू यादव, अभिषेक कुशवाहा, वीरभान लोधी कुमारपाल, अनीश बार्शी, रिजवान आलम, फरमान, गुड्डू भाई, संत कुमार, साजिया बानो आदि मौजूद रहे।
