फिरोजाबाद। शनिवार की रात हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता-पुत्र के अलावा एक रिश्तेदार भी शामिल है। देर रात बाइक पर सवार होकर मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में किसी अनियंत्रित वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करवाचैथ के दिन हुई घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हादसा जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के गांव अतिकुलापुर निवासी 45 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र रोशन सिंह दो दिन पहले थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव धर्मपुर में अपनी बहन के यहां आए हुए थे। शनिवार की रात को कृपाल सिंह अपने बहनोई 42 वर्षीय राजकुमार पुत्र राम खिलाड़ी और भांजे 14 वर्षीय सुखबीर पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से गांव अतिकुलापुर जा रहे थे। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी राहगीरों द्वारा मक्खनपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ तीनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने कृपाल सिंह और सुखबीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजकुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। करवाचैथ पर तीन महिलाओं का सुहाग उजड़ने से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।. वहीं पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वाहन से हुआ है।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh