फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर के संयुक्त तत्वाधान में कार्यसमिति बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री मनीष योगी, विशिष्ट अतिथि डा. एसपी लहरी ब्रजप्रांत उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं बृजेश पथरिया ब्रजप्रांत उपाध्यक्ष रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुशील यादव एवं जिलाध्यक्ष प्रेम किशोर बघेल ने की।
बैठक में डा. एसपी लहरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी 2022 के चुनाव को देखते हुए बूथ अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक तथा मंडल अध्यक्षों का मनोनयन उनकी कार्यसमिति द्वारा 30 अक्टूबर तक सुनिश्चित कर प्रदेश कार्यालय को भेजा जाए। एक नबम्बर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसे निरंतर एक नंबर पर बनाए रखने हेतु विशाल अभियान चलाया जाएगा। जिसमें एक करोड़ से भी अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। बैठक में 2022 के चुनाव हेतु मंथन किया गया। हर प्रकार से संगठन को मजबूत कर चुनाव जीतने की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्यवीर सिंह ने किया। इसके बाद आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया की बैठक की गई। जिसमें राजीव शर्मा मौजूद रहे।
