फिरोजाबाद। पेयजल एवं सड़क निर्माण की मांग को विगत चार दिन से धरना दे रहे वार्ड नं. 47 के लोगों के साथ कांग्रेसियों ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त, जेई ने लोगों की समस्याओं को सुना लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी ने कहा चार साल से क्षेत्र की जनता नगर निगम के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुकी। लेकिन कोई सुनवाई तक नहीं हुई। क्षेत्र में कई गलियां टूटी फूटी पड़ी है। गंदगी का अंबार है और पानी पीने के लिए सही ढंग से नहीं है। जिसके कारण क्षेत्रीय जनता का काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कहा जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक हम धरना स्थल से नहीं हटेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी साजिद वेग एवं महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा नगर निगम आंख मूंदकर सो रहा है। गलियों में गंदगी का अंबार है जिसके कारण बीमारियां पनप रही है। आज भी डेंगू महामारी से एक बच्चे की जान जा चुकी है लेकिन नगर निगम उसे आम जनता की बिल्कुल चिंता नहीं है। धरना स्थल पर मनीष द्विवेदी, वकार खालिद, शोएब खान, सोनू, मोहम्मद समीर, नाजिम, अरविंद यादव, सलमा बेगम, मुन्नी बेगम, सीमा बेगम, फैसल अंसारी, सलमान, इमरान कुरेशी, चांद कुरेशी, आमिर राइन आदि मौजूद रहे।
