फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 47 के क्षेत्रिय जनता के साथ कांग्रेसियों का पानी, सड़क निर्माण की समस्या को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व वार्ड न.ं 47 के चल रहे धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत धरना स्थल पर पहुंची। जिसमें क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुन कहा कि पार्टी आपके साथ खड़ी है। वहीं क्षेत्रीय लोगों द्वारा एक ज्ञापन के महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता को सौंपा गया। सेवा दल नगर अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राईन गांधी एवं महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा कई बार नगर निगम को समस्या के लिए अवगत कराया गया है। गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गलियां टूटी फूटी पड़ी हुई है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। डेंगू महामारी से काफी संख्या में बच्चे बीमार पढ़ रहे है।ं लेकिन शासन का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। धरना प्रदर्शन के दौरान स्नेहलता बबली, मनीष द्विवेदी, मोहम्मद यामीन, इमरान, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद सलीम, मनीष अग्रवाल, बकार खालिक, देवेश कुमार, शोएब खान, फैसल अंसारी, फहीम कुरेशी, समीर, सलमा बेगम, सीमा बेगम, अनम खान, मोबिना बेगम, रुखसाना बेगम, अमीना बेगम, परवीन बेगम, सायरा बेगम, गुड़िया बेगम के अलावा प्रसपा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने धरना प्रदर्शन का समर्थन किया।
