शिकोहाबाद। नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक चड्डा के आवास पर कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव शैलेंद्र शर्मा, रामसेवक वैद्य जिला महासचिव के साथ-साथ पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर बात चीत की और कहा बेइंतहा महंगाई बढती जा रही है। गरीब व मिडिल व्यक्ति बढ़ती महंगाई से परेशान है। पार्टी द्वारा महंगाई के ऊपर तमाम आंदोलन करने के बाद भी सरकार ने आज तक महंगाई के ऊपर जरा सा भी विचार नहीं किया। प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के ऊपर चर्चा की और विश्वास दिलाया कि हमारी नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा और हम सब 2022 का चुनाव फतेह करते हुए अपनी सरकार बनाएंगे। पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक चड्डा ने कहा प्रदेश और देश की सरकार हर मामले में पूरी तरह विफल है इनका वादा था गरीबी खत्म करेंगे। लेकिन आज पूरी तरह यह गरीबों को खत्म करने के ऊपर काम कर रही है। इस सरकार में पूरी तरह पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। गरीब आदमी अपने रोटी रोजगार के साधन भी नहीं जुटा पा रहा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेसी आशीष तिवारी जिला उपाध्यक्ष, दाऊद खान, यामीन अब्बासी, प्रताप सिंह यादव, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, सुशील मथुरिया, समीम बाबू कुरैशी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
