फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गणेश चतुर्थी महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं कोविड के चलते इस बार लोगों ने सादगी के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली। वहीं मंदिरो व घरों में विध्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई।
शुक्रवार को नगर में भगवान गणेश की शोभायात्राओं की धूम मची रही। शोभायात्रा में महिलाऐ, युवतियां एवं युवा गणेश भजनों पर थिरकते नजर आए। हर तरफ गणपत्ति बप्पा मोरिया की गूंज सुनाई दे रही थी। वहीं बच्चों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। वही प्रशासन की सख्ती के बाद एक दो ही गणेश शोभायात्रा निकलती दिखाई दी। सुबह से ही लोग भगवान गणेश के स्थापना की तैयारी में जुट गये। वहीं 11 बजे बाद लोगों ने घरों में ही सादगी के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की। इसके बाद भगवान गणेश को लड्डू व मोदक का भोग लगाया। वही आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
