फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र पर 45 दिनों के लिए निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओ ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं की संख्या ज्यादा होने के कारण कोर्स ऑनलाइन शुरू किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माउण्ट अबू से पधारे इंजीनियर महेश कुमार, इंग्लिश स्पीकिंग शिक्षक श्यामसुंदर यादव और सरिता दीदी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। संचालिका सरिता दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था के युथ विंग की तरफ युवाओं के कौशल को विकसित करने के लिए कई निःशुल्क कोर्स किये गए हैं। आज के समय को देखते हुए अंग्रेजी भाषा की आवश्यकता बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि हर कार्य ऑनलाइन होते जा रहे हैं। जिसके लिए अंग्रेजी की जानकारी होनी चाहिए। इंजीनियर महेश कुमार ने कहा कि हमें अपनी अवश्य भाषाओं की जानकारी होना चाहिए। जहाँ जिस भाषा की जरूरत हो तो बोल सके और समझ भी सके। ये भी एक कौशल हैं। कार्यक्रम में डॉ राजेन्द्र प्रसाद, अंजना बहन, खुशी, सपना, निधि बहन आदि मौजूद रहे।


About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh