फिरोजाबाद। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी व महानगर अध्यक्ष मनीष पचैरी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस महानगर कार्यालय कौशल्या नगर कोटला रोड पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 2022 विधानसभा चुनाव दमखम से लड़ने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
चाँद कुरैशी ने कहा कि उप्र के विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आज की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य संगठन को किस प्रकार मजबूती प्रदान की जाए। जनता तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुचाया जाए। क्योंकि जिस प्रकार से सरकार प्रदेश में कार्य कर रही है उससे पूरे प्रदेश की जनता परेशान चल रही है। सरकार की जन बिरोधी नीतियों के कारण और बर्बाद पड़ी स्वास्थ्य सेवाओ के कारण इस कोरोना महामारी में किस प्रकार प्रदेश में मौते हुई हैं। ये प्रदेश की जनता ने देखा। प्रदेश सरकार के कार्यो और व्यवस्था ने लोगों की जानों का कोई मोल नहीं जाना। जानवरो से भी ज्यादा बुरा हाल प्रदेश की जनता ने देखा है। इस सरकार को सत्ता से बेदखल करके कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता सडको पर संघर्ष कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कमलेश रावत, सेवादल नगर अध्यक्ष नूरूल हुदा लाला राइन गांधी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, जिला महासचिव सन्दीप पचैरी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग सन्त कुमार, बबलू बर्मा, आकाश राजपूत, राहुल कुमार, समीर शुक्ला, राहुल यादव, समशद कुरैशी, सुधीर राठौड़, अंशुल यादव आदि मौजूद रहे।
