फिरोजााबाद। मैनपुरी की नहर में डूबकर फिरोजाबाद निवासी एक युवक की मौत हो गई। सदर विधायक ने मैनपुरी के जिलाधिकारी से वार्ता कर गोताखोरों की मद्द से शव को नहर से निकलवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र सुदामा नगर नलकूप बाली गली निवासी राजा राठौर पुत्र विजय सिंह राठौर मैनपुरी में किसी ईट के भटट्े पर मुनीम का काम करते थें। वह शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ मैनपुरी की नहर में नहाने गये थे। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चले गये। जहाॅं उनकी डूबने से मौत हो गई। नहर में काफी खोजने के बाद भी उनका पता नही लगने पर परिजनों के द्वारा सदर विधायक मनीष असीजा को अवगत कराया गया। सदर विधायक ने जिलाधिकारी मैनपुरी से वार्ता कर नहर के पानी को रूकवाकर गोताखोरों की मदद से पानी में जाल डाल कर राजा के शव को वाहन निकाला कर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौपं गया। वही शनिवार को मनीष असीजा ने राजा के अंतिम संस्कार मे पहुंचकर परिजनों को सात्वंना दी।
