शिकोहाबाद। जिले में आज कल ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो अपना रुतवा दिखाने के लिए फर्जी वीआईपी पास लगा कर चार पहिया वाहनों को दौड़ा रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों और वाहनों को चेक करने की कोई पुलिस अधिकारी अथवा प्रशासनिक अधिकारियों जरूरत महसूस नहीं कर रहा है। यह लोग हूटर बजाते हुए फर्रटा भरते हुए निकल जाते हैं। कोरोना महामारी में जहां लोग परेशान हैं। वहीं कुछ लोग अपना रुतबा दिखाते हुए अपने चार पहिया वाहनों पर फर्जी विधायक विधान सभा सचिवालय का पास लगा कर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। लॉक डाउन में जहां पुलिस कर्मी बिना मास्क और जरूरतमंदों को रोक-टोक करती हैं, वहीं इस तरह के लोग वीआईपी पास लगा कर फर्राटा भरते रहते हैं। इन लोगों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नही है। इन लोगों के हौसले बुलंद हैं। इस तरह के लोग ग्रामीणों अथवा अपने आसपास के लोगों पर रौब दिखा कर उन्हें डराते रहते हैं। ऐसे लोगों से आम जनता काफी परेशान और भयभीत है। क्षेत्रीय जनता ने इस तरह के लोगों पर पुलिस और प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि फर्जी पास लगा कर कोई भी वाहन को नहीं चला सकता है। अगर इस तरह के पास से वाहन चलाये जा रहे हैं तो उनकी जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
