फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत हुये सड़क हादसे में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि महिला का उपचार जारी है। अन्य हादसों में भी कई लोग घायल हो गये।
जनपद औरेया के फफूंद क्षेत्र के गांव अजलापुर निवासी अनूप कुमार (30) पुत्र रमेश चंद्र व उनकी पत्नी आरती (25) मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे का शिकार होने से घायल हो गये थे। दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान अनूप की मौत हो गयी। चिकित्सक ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। जबकि आरती का उपचार जारी है। वहीं अन्य सड़क हादसे में थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर निवासी नितिन (16) पुत्र विनोद कुमार व उसका साथी करन (17) पुत्र उमेश की बाइक में थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र अंतर्गत एक स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गये। वही सिरसागंज निवासी विपिन (40) पुत्र मटरू व थाना रामगढ़ के अब्बास नगर निवासी सद्दाम पुत्र साविर बाबू भी घायल हो गये। घायलों का उपचार जारी है।
