फिरोजाबाद। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में महासभा के पदाधिकारियों से 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान ट्रेक्टर रैली में शमिल होने के लिये कहा गया।
रविवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने 26 जनवरी को होने वाली किसान टेªक्टर रेली में यादव महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में दिल्ली कूच करेगें। साथ ही कहा कि किसान इतनी ठंड में दो माह से आंदोलन पर डटे है। परन्तु केन्द्र सरकार ने किसानों की मागों को ना मानते हुये सारी हदें पार कर दी है। इस दौरान हीरेन्द्र सिंहे यादव, नीरज यादव, देवेन्द्र यादव, ब्रजेश यादव, भूरी सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, पंकज यादव प्रदेश सचिव मनोज यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh