फिरोजाबाद। भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं नव निर्वाचित विधान परिषद के सदस्य डा धर्मवीर प्रजापति का पहली बार जनपद आगमन पर अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महासंघ के बृजक्षेत्र अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति (राजा भईया) व उनकी टीम ने राज्यमंत्री को शाॅल उड़ाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष देव प्रजापति, निगम पार्षद सुभाष चन्द्र, डा. सुरेश चन्द्र दक्ष, अनूप प्रजापति, शनी प्रजापति, शिवम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
About Author
Post Views: 151