फिरोजाबाद। शनिवार को महापौर नूतन रठौर की अध्यक्षता में वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 संे 2019-20 के वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि से हुये विकास कार्यो की बैठक में समीक्षा की गई।
शनिवार की माहापौर नूतन राठौर ने बैठक में नगर निगम द्वारा पिछले तीन बर्षो में कराए गए विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में 14 वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से स्वीकृत विकास कार्यो की विस्तृत व्योंरा प्रस्तुत किया गया। जिसमें 15-2-2018 में 39 विकास कार्य कराने के लिये स्वीक्त 6,1269,250 किये गये थे। जिसमें से 3,64,41,101 की धनराशि से 33 विकास कार्य पूर्ण कराए जा चुके है। तथा 4 विकास कार्य अभी आरम्भ नही हुए है। एक विकास कार्य अभी प्रगति पर है। वर्ष 23-10-2018 में स्वीकृत बजट 7,39,45,54100 की धनरशि से 61 कार्यो को सम्पन्न कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। जिसमें से 4,53,72,684.55 रूपयों की राशी से 45 विकास कार्य पूर्ण कराए जा चुके है। 5 विकास कार्याे पर कार्य जारी है। साथ ही एक कार्य को पुनः आमंत्रित किया गया है। वही बर्ष 14-2-2019 में 94 विकास कार्यो की मिली स्वीकृति में से 70 विकास कार्यो को पूर्ण किया जा चुका है। वही 13 विकास कार्यो पर कार्य प्रारम्भ है। वही आठ विकाय कार्यो को निरस्त किया गया है। साथ ही 17-8-19 में 75 विकास कार्यो के लिये मिली धन राशी में से 46 विकास कार्यो का पूर्ण किया गया है। तथा 17 विकास कार्यो पर कार्यादायी संस्था के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। वही चार कार्यो को निरस्त किया गया है। समीक्ष बैठक मेें महापौर ने सम्बन्धित अधिकारियों विकास कार्य स्थलों पर चल रहे कार्यो निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप अविलम्ब कार्य पूर्ण कराने के कडे निर्देश दिये है। साथ ही जिन विकास कार्यो को निरस्त किया जा चुका है। उनकी धनराशि से अन्य विकास कार्यो कराने के लिए आगामी बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये है। बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार के अलावा निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
