फोटो-बाजार में मूर्ति खरीदती महिलाऐं

महिलाओं और युवतियों ने की जमकर खरीददारी
फिरोजाबाद/टूंडला। शुक्रवार को दीपावली के त्यौहार को लेकर बाजार में रौनक दिखाई दी। बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ी। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग त्यौहार की खरीददारी करने आए। खील-खिलौनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी।
शुक्रवार को छोटी दीपावली और शनिवार को बड़ी दीपावली को लेकर बाजार में रौनक दिखाई दी। त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। धनतेरस से शुरु हुई बाजार में खरीददारी छोटी दीपावली पर ज्यादा देखी गई। सुबह से बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ बनी रही। वहीं टूंडला नगर के लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग खरीददारी करने बाजार पहुंचे। कोई खील-खिलौने की दुकान पर खरीददारी कर रहा था तो कोई नए कपड़े खरीद रहा था। खरीददारी को लेकर महिलाओं और छोटे बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। वहीं सुहागनगरी के प्रमुख बाजारों में भी रौनक रही। लोगों ने अपनी पाॅकेट मनी के हिसाब से कपड़े, मिठाई, गिफ्ट के अलावा घरों को सजाने के लिए आर्टिशियल फूल, रंगोली, बंदनवार, झालरें, भगवान श्रीगणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाऐं खरीदी।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh