मेरे गोवर्धन महाराज तेरे मांथे…………………..

फिरोजाबाद। रविवार को सुहागनगरी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। सुबह महिलाओं ने स्याऊ माता की पूजा की। इसके बाद घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन बनाए गए। वही शाम को मंदिरों एवं घरों में गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा की गई और अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
रविवार को शहर के कृष्णा पाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। सबसे पहले पंचामृत से गोवर्धन महाराज का अभिषेक किया गया। इसके बाद गोवधर्न महाराज की भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और अन्नकूट का भोग लगाया। भक्तों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। वही बांके बिहार मंदिर में गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई। वही घरों में महिलाओं ने गोवर्धन महाराज की स्थापना की। शाम के पुरूषो ंने गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा कर परिक्रमा लगाई इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाया। साथ गोवर्धन महाराज के जयकारें लगाए।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh