फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा भारतीय पक्षी विज्ञानी सलीम मुइनुद्दीन अब्दुल अली की जन्म जयन्ती मनाई गई। इस अवसर छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
अश्वनी कुमार जैन ने कहा कि सलीम अली भारत के ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने सम्पूर्ण भारत में व्यवस्थित रूप से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया और पक्षियों पर लिखी उनकी किताबों ने भारत के पक्षी विज्ञान के विकास में काफी मदद की है। उन्हें भारत के बर्डमैन के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म 12 नवम्बर 1896 को बॉम्बे के एक सुलेमानी बोहरा मुस्लिम परिवार में नवीं संतान के रूप में हुआ था। सलीम अली बीएनएचएस की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने में बहुत प्रभावशाली रहे। सन 1947 के बाद वे बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के प्रमुख व्यक्ति बने। सन 1976 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से उनसे सम्बंधित प्रश्नों को भी पूँछकर उनके ज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बाल विज्ञानी सृष्टि जादौन, प्रिया सिंह, उजाला, आयुषी बघेल, इशिका जैन, विशाल गुप्ता, शान्तनु सिंह, सुशील प्रताप, रितिक कुमार आदि उपस्थित रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh