WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो- मिट्टी के दिए जलाकर दीपोत्सव मनाती राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ की सदस्या

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल की मंडल प्रभारी उर्मिला गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल महामंत्री जयप्रभा चैधरी के आवास अमृतपुरी आगरा पर दीपोत्सव महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा प्रभु की प्रार्थना कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। पौराणिक महत्व है भगवान श्री राम जी 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। इस खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है इस दिन सभी अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की सभी लोग अपने-अपने घरों पर मिट्टी के दिए अवश्य जलाएं। क्योंकि पूरे वर्ष कुंभकार बंधुओं को इस दिन का इंतजार रहता है। अंत में संगठन के सभी पदाधिकारियों को आने वाली दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। दीपोत्सव महोत्सव में प्रशान्त गुप्ता, मनीषा चाहर, प्रीती गुप्ता, मंजू सिंह, जय प्रभा चैधरी, प्रिया गुप्ता, निर्मला गुप्ता, नीलम गुप्ता, गुलशन कुशवाह, कविता गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कीर्ती गुप्ता, रानी गुप्ता, रजनी गुप्ता, पूजा गुप्ता, भावना गुप्ता, डॉली गुप्ता, जानहवी चाहर, करिश्मा चैधरी आदि ने भाग लिया।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh