WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

शिकोहाबाद। नगर के स्वामी नगर में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मायका पक्ष के लोगों ने पति पर पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शकलंती देवी पुत्री रामवीर सिह निवासी नयाबांस टिकाघर एटा ने अपनी बेटी की शादी स्वामी नगर निवासी कमलेश पुत्र बालकिशोर के साथ की थी। सोमवार की रात महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की मौत से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पडोसियों की भीड जमा हो गई। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने पति पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की पीट पीटकर हत्या कर दी है। वह शव को नहर में फैकने ले जा रहा था। लेकिन किसी तरह से लोगों ने उसे बचा लिया। मायका पक्ष का आरोप है कि पति ने ही फोन पर हत्या करने की जानकारी दी थी। महिला के पिता रामवीर सिह का कहना है कि कई बार पंचायत हुई थी लेकिन हर बार मामले को सुलझा लिया जाता था लेकिन अब तो उसने हत्या कर दी है। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पीडित पक्ष ने थाने में पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

About Author

Join us Our Social Media