WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो-

फिरोजाबाद/टूंडला। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन कुमारी मायावती का 65 वाॅ जन्मदिन जनकल्याणकारी समारोह के रूप में पी.डी. जैन काॅलेज के ग्राउण्ड पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल डॉ.भारतेंद्र रहे। इस अवसर बसपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को पीडी जैन ग्राउण्ड पर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन जनकल्याणकारी समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल डॉ.भारतेंद्र ने कहा आने वाले समय में हमें इकट्ठा होकर बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती को पांचवीं बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाना है। उनके जन्मदिन पर आज हम सभी को यही संकल्प लेकर जाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. ज्ञान सिंह सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल ने कहा भाजपा की सरकार में अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के लोगों पर बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहा है। आए दिन बहन बेटियों के साथ अन्याय पूर्ण घटनाएं घटित हो रही हैं। विशिष्ट अतिथि अनिल भाटिया ने कहा कि बसपा सरकार में सर्वजन समाज के लिए कार्य किए गए जो कि ऐतिहासिक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रपाल धनगर, ठाकुर राघवेंद्र सिंह, स्वराज जीवन बाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, सोनू भारती, विजय पाल, डॉ.हरि सिंह, ब्रजेश कश्यप, बृज मोहन कश्यप, संजीव शर्मा, मनमोहन पाराशर, अरविंद यादव, राजबहादुर शंखवार, प्रवेश जाटव, जयवीर सिंह, मुकुल कुमार, जितेंद्र चैधरी, यादवेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं टूंडला में बसपा सुप्रीमो बहन कु. मायावती का 65 वां जन्म दिन पर बसपाईयों केक काटा मनाया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल यादवेन्द्र सिंह ने कहा कि बहन मायावती ने अपने जीवन में कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझोता नहीं किया। उन्होंने हमेशा दलितों के हित की आवाज उठाई है और उठाती रहेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार पुनः बसपा की सरकार बनेगी और प्रदेश को फिर से सही दिशा मिल सकेगी। इस दौरान संजीव उर्फ सोनू वाल्मीकि, बल्ले वाल्मीकि, शशीकांत, रवि वाल्मीकि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नगर के नगला राधेलाल के डाॅ. आंबेडकर पार्क में बसपाईयों ने मायावती का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर बसपा नेता जितेन्द्र जाटव, बौबी जाटव, प्रमोद जाटव, अनुज जाटव, संजय जाटव, सम्राट जाटव, अकबर अली, बाबू लाल आदि उपस्थित रहे।

About Author

Join us Our Social Media