WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फोटो- वरिष्ठ लोगों का सम्मान करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग एवं अन्य

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन में महानगर द्वारा संगठन सर्जन अभियान वार्डो में चलाया जा रहा है। जिसमें संगठन से लोगों को जोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग एवं जिला कोडिनेटर स्वरूप राम चंसोरिया की अध्यक्षता में वार्ड नम्बर 16 हनुमानगढ़, वार्ड नम्बर 17 सत्यनगर एवं वार्ड नम्बर 18 बासठ गांब में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी को वार्ड स्तर, बूथ स्तर एवं ब्लाॅक स्तर पर मजबूत किया जायेगा और पार्टी की विचारधारा का जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। साथ ही 2022 के चुनाब में सरकार बनाने की ओर अग्रसर होगें। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वकार खालिक, देनप जिला अध्यक्ष आजम इरफान, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरुल हूदा लाला राइन, संत सिंह, लकी गोस्वामी, भनु प्रताप, मास्टर ब्रजेश कुमार, गौरब सिंह, समीर गौतम, दीपू जाटब, कनिष्क, सेलेन्द्र सिंह, गोलू, कौशल, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media